फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: छुट्टा पशु से टकराई कार, बाल-बाल बचे यात्री

Thu, 25 Jul 2024 02:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज (बस्ती)। हर्रैया थाना क्षेत्र के संसारीपुर (खैरी ओझा) गांव के पास बुधवार की सुबह छुट्टा पशु से टकराकर कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार यात्री बाल-बाल बच गए। पुलिस और एनएचएआई की टीम ने कार को किनारे हटवाकर घायल पशु का इलाज कराया।
विज्ञापन


देवरिया जिले के खुखुंदू थाना क्षेत्र के अघैला खुखुंदू गांव निवासी जितेंद्र यादव अपनी कार से लखनऊ से गोरखपुर की तरफ जा रहे थे। सुबह 9:30 बजे संसारीपुर (खैरी ओझा) के पास कार के सामने अचानक एक जानवर आ गया। कार की रफ्तार तेज होने के कारण जानवर से टकरा गई। हादसे में कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हर्रैया के प्रभारी निरीक्षक राणा डीपी सिंह ने बताया कि बड़ा हादसा होने से बच गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें