बस्ती। कोतवाली थानाक्षेत्र के करतार टाकीज के पास कार बिजली के खंभे में टकराने के बाद डिवाइडर से टकरा गई। गनीमत रही कि कार का एयर बैग खुल गया। जिससे कार में सवार युवक बाल- बाल बच गया। कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। शाम को रोडवेज की तरफ से कार चालक आ रहा था। जैसे ही करतार टाकीज के पास पहुंचा कार अनियंत्रित होकर सड़क के बीच में लगे पोल से टकराते हुए डिवाइडर से जाकर भिड़ गई। उसमें सवार युवक को हल्की चोटे आई है। आस पास के लोगों ने तुरंत दोनों को बाहर निकाला। संवाद