हरैया। हाईवे पर छावनी थाना क्षेत्र के महेवा जोत माली गांव के सामने सड़क किनारे खड़े वाहन में बस्ती से अयोध्या की तरफ जा रही कार अनियंत्रित होकर टकरा गई। दुर्घटना में कार चला रही एक महिला और एक बच्ची घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। परिजन अस्पताल पहुंच गए हैं। गोंडा जनपद के तरबगंज कसबा निवासी राम प्रसाद की 60 वर्षीय पत्नी सीमा रिश्तेदारी में बस्ती आई थीं। रविवार को वह खुद कार चलाकर घर के लिए निकलीं। दोपहर करीब पौने 12 बजे हाईवे चौकड़ी टोल प्लाजा से आगे महेवाजोत माली गांव के सामने उनका कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े वाहन से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।