फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: फोरलेन पर डीसीएम से टकराई कार, सात घायल

Fri, 21 Apr 2023 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
 कप्तानगंज के ककुआ राउत गांव के पास सड़क हादसे में घायल।
विज्ञापन
महराजगंज (बस्ती)। दिल्ली से बिहार जा रही कार फोरलेन पर कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ककुआ राउत (पिकौरासानी) गांव के निकट डीसीएम से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि में कार के परखच्चे उड़ गये। घटना में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

बिहार के मोतिहारी जिले के लहन ढाका के मूल निवासी आफताब आलम दिल्ली में रहते हैं।बृहस्पतिवार को वह अपनी एक्सयूबी कार से परिवार के साथ बिहार जा रहे थे। सुबह आठ बजे कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ककुआ राउत (पिकौरासानी) के जेब्रा क्रासिंग के निकट सामने से आ रही डीसीएम से कार की टक्कर हो गई। घटना में आफताब आलम (35) सन्मिदा बेगम (30) पत्नी आफताब आलम, आरिफा खातून (18) पुत्री फिरोज, नोयान (02) पुत्र आफताब आलम, वानिया (04) पुत्री आफताब आलम, शाहबीबी (60), आनवरी बेगम (70) गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया। घटना के बाद हाईवे पर कुछ देर तक जाम लग गया। बाद में पुलिस और एनएचएआई की टीम ने यातायात बहाल कराया। क्षेत्र के जितेंद्र शुक्ला, श्याम सुंदर त्रिपाठी, महेश कुमार ने बताया कि फोरलेन पर बिखरी गिट्टियां और सड़क निर्माण में डायवर्जन के कारण हादसे हो रहा है। महराजगंज के चौकी प्रभारी सर्वेश कुमार ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें