डॉक्टर संजय निषाद पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जनपद गोरखपुर से सुल्तानपुर के लिए दिन में करीब दो बजे जा रहे थे। बड़ेवन टोल प्लाजा को पार करते समय एकाएक टोल बैरियर से ठीक पहले सुरक्षा घेरे को तोड़कर पुलिस एस्कॉर्ट और वीआईपी कार के बीच मे एक लखनऊ का नंबर लिखी एक्सयूवी आ गई। जिसके चलते मंत्री की कार असंतुलित हो गई।
निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवम प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद के काफिले में अचानक एक्सयूवी घुस जाने से उनकी कार अनियंत्रित हो गई। चालाक की सूझबूझ से कोई हादसा नहीं हुआ। एडीजी गोरखपुर अखिल कुमार ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार डॉक्टर संजय निषाद पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जनपद गोरखपुर से सुल्तानपुर के लिए दिन में करीब दो बजे जा रहे थे। बड़ेवन टोल प्लाजा को पार करते समय एकाएक टोल बैरियर से ठीक पहले सुरक्षा घेरे को तोड़कर पुलिस एस्कॉर्ट और वीआईपी कार के बीच मे एक लखनऊ का नंबर लिखी एक्सयूवी आ गई। जिसके चलते मंत्री की कार असंतुलित हो गई। किन्तु चालक की सूझ बूझ के चलते टोल फाटक को कार पर गिरने से बचाया गया। मंत्री के स्टाफ ने तत्काल सीओ हरैया, एसएचओ हरैया को मामले से अवगत कराया।