हर्रैया में ट्रक से भिड़कर क्षतिग्रस्त हुई कार। संवाद
हर्रैया। गोरखपुर-लखनऊ हाईवे पर शनिवार की दोपहर करीब एक बजे बेकाबू कार सर्विस रोड पर लगे रेलिंग को तोड़ते हुए हाईवे पर दूसरे लेन में जा रही ट्रक से भिड़कर क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार, कस्बे के आंबेडकर नगर वार्ड से हरिरहिया नगर होते हुए हाईवे को जाने वाली सड़क पर जा रही कार के चालक ने नियंत्रण खो दिया। कार रेलिंग तोड़ते हुए दूसरे लेन में जा रहे ट्रक में भिड़कर क्षतिग्रस्त हो गई। संवाद