फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार और टैक्सी में टक्कर, 11 यात्री घायल

विज्ञापन
रुधौली के नसीबगंज के पास कार व टैक्सी में टक्कर के बाद पहुंची पुलिस। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
कार और टैक्सी में टक्कर, 11 यात्री घायल
विज्ञापन

रुधौली। थाना क्षेत्र के नसीब में तिराहे पर सोमवार देर शाम कार और टैक्सी की टक्कर हो गई। दोनों वाहनों में सवार 11 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर घटनास्थल पहुंचे प्रभारी निरीक्षक रामकृष्ण मिश्रा ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचवाया। इस दौरान कुछ देर के लिए आवागमन बाधित हुआ।
पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को किनारे करवाकर आवागमन चालू कराया। सिद्धार्थनगर से मुंबई जाने के लिए ट्रेन पकड़ने के लिए सोमवार को कुछ लोग टैक्सी में सवार होकर निकले थे। नसीबगंज चौराहे पर बस्ती से रुधौली की तरफ जा रही कार में टैक्सी की टक्कर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना में टैक्सी में सवार सिद्धार्थनगर जिले के बड़हर घाट निवासी भरत लाल, संतोष साहनी, गोविंद, लक्ष्मी पत्नी मनमोहन, सनी, सत्यम, सुधीर निवासी कड़जहना, शिव कुमार निवासी खेतवाल तिवारी, प्रह्लाद निषाद निवासी धवारी घायल हो गए। वहीं, कार में सवार दो सगे भाई शेख फैज, शेख जैद भी घायल हो गए। सूचना पाकर सभी के परिवार के लोग अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें