फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बाइक सवार को बचाने में कार-रिक्शा भिड़े, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबौलिया। दुबौलिया थाना क्षेत्र के कुदरही तिराहे के पास रामजानकी मार्ग पर बृहस्पतिवार को बाइक सवार को बचाने के प्रयास में कार और ई-रिक्शा की भिड़ंत हो गई। ई-रिक्शा चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। अयोध्या जिले के मिल्कीपुर निवासी गौरव सिंह कार से अयोध्या जा रहे थे। कुदरही तिराहे के पास अचानक बाइक सवार सामने आ गया। उसे बचाने में गौरव सिंह का कार से नियंत्रण हट गया। कार सामने से आ रहे ई-रिक्शा से टकरा गई। ई-रिक्शा चालक अमजद हुसैन, विद्या देवी, नंदिनी चौहान और समयदीन घायल को गए। थानाध्यक्ष जीवन त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें