फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नहीं राेक सकता बिजली चोरी... जिसे पकड़ो किसी नेता को ले आता है, ऑडियो वायरल

Fri, 23 Jun 2023 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। बिजली न मिलने की शिकायत को लेकर सोनहा के भाजपा मंडल मंत्री आनंद शुक्ला और एक विद्युत उपखंड अधिकारी की बातचीत का सोशल मीडिया में वायरल ऑडियो चर्चा में आ गया है। ऑडियो में उपखंड अधिकारी स्पष्ट कह रहे हैं कि बिजली नहीं मिल पाएगी। हम चाह कर भी बिजली नहीं दे पाएंगे, क्योंकि लोग बिजली चोरी कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिसको बिजली चोरी में पकड़ो, वही नेता पकड़कर लाता है। कहता है कि सांसद मेरा आदमी है, विधायक मेरा आदमी है। मेरे बस का नहीं है बिजली चोरी रोकना। मैं सात-आठ जिला घूमकर आया हूं, सब जगह यही चल रहा है। जो जैसे चल रहा है, वैसे ही चलेगा, मैं इसमें कुछ नहीं कर सकता हूं। भाजपा नेता कहते हैं कि क्या चल रहा है, दो मिनट बिजली रहती है, उसके बाद ट्रिप कर जाती है, जबकि अन्य फीडरों में यह स्थिति नहीं है। उपखंड अधिकारी कहते हैं कि जो जैसे चल रहा है वैसे चलेगा। ऑडियो में भाजपा नेता से बातचीत कर रहे उपखंड अधिकारी भानपुर के बताए जा रहे हैं। हालांकि अमर उजाला इसकी पुष्टि नहीं करता है। इस बारे में जब उपखंड अधिकारी भानपुर मनोज कुमार से उनका पक्ष लेने का प्रयास किया गया तो उन्होंने बात करने से इन्कार कर दिया। कहा कि मैं बाहर हूं, बाद में बात करूंगा।
-
- क्षेत्र में लो वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या होने की जानकारी उपखंड अधिकारी भानपुर को देने के लिए मैंने उन्हें फोन किया था, वह सही जवाब देने के बजाय तमाम तरह की अशोभनीय टिप्पणी कर डाले। बातचीत का ऑडियो कैसे वायरल हुआ, यह मेरी जानकारी में नहीं है। -आनंद शुक्ला, मंत्री, भाजपा मंडल सोनहा
विज्ञापन


- मामला संज्ञान में आया है वायरल ऑडियो की जांच कराने के लिए उच्चाधिकारियों से पत्राचार किया गया है। मार्गदर्शन मिलने के उपरांत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। -ज्ञानप्रकाश, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड द्वितीय।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें