जीजीआई परिसर में हुई जिला स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता हुई। मुख्य अतिथि बीएस अनूप कुमार ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि खेल जीवन क अभिन्न हिस्सा है। इसके बिना स्वस्थ जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। जूनियर में कबड्डी प्रतियोगिता में दुबौलिया प्रथम स्थान पर रहा। 50 व 100 मीटर दौड़ में अभिनव, शिवांगी व आयुषी वर्मा, 200 मीटर में जीशान व मानसी, 400 मीटर में रजनीश व बबिता अव्वल रहे। डीआईओएस जगदीश शुक्ल ने कहा कि प्रतियोगिताएं आत्म सुधार के लिए जरूरी हैं। सीखना जीत हार से बड़ी चीज होती है। विद्यार्थियों को सीखने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए। इस मौके पर बीईओ विनोद त्रिपाठी, नीरज सिंह, विजय आनंद, अशोक कुमार, महेंद्र नाथ त्रिपाठी, ममता सिंह, सत्या पांडेय, शिव नंदन मिश्र और विजय पांडेय आदि मौजूद थे।