नगर निकाय चुनाव को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में प्रत्याशियों के साथ बैठक करते एडीएम कमलेश वाजपेयी
बस्ती। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम कमलेशचंद्र ने नगर निकाय सामान्य निर्वाचन में स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी मतदान की अपील प्रत्याशियों से की है। मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में वह नगर निकाय सामान्य निर्वाचन के प्रत्याशियों के साथ बैठक कर रहे थे। उन्होंने प्रत्याशियों से कहा कि कोई भी एक दूसरे प्रत्याशी के व्यक्तिगत जीवन की किसी तरीके से निंदा नहीं करेगा और न ही स्कूल, कॉलेज, गिरिजाघर, मस्जिद में प्रचार करेगा।
पोलिंग एजेंट मतदान के दौरान प्रत्याशी का प्रचार नही करेंगा। मतदेय स्थल पर यदि कोई अवरोध उत्पन्न करता है तो इसकी सूचना तुरंत मजिस्ट्रेट को दें। रैली, जनसभा और प्रचार वाहन आदि की अनुमति संबंधित एसडीएम से ली जाएगी। मीडिया प्रचार सामग्री और कार्यालय खोले जाने की अनुमति संबंधित आरओ द्वारा दी जाएगी। बिना अनुमति झंड, बैनर व लड़ियां नहीं टांगी जाएंगी। बिना अनुमति दीवारों पर वाल राइटिंग नहीं कराई जाएगी। लाउडस्पीकर/साउंड का प्रयोग अनुमति लेकर ही करें। रात 10 से सुबह छह बजे तक वाद्य यंत्रों को प्रयोग प्रतिबंधित रहेगा। बिना अनुमति विज्ञापनों का प्रसार नहीं कराया जाएगा। उन्होंने प्रत्याशियों से अपील की कि आदर्श अचार संहिता का पालन करें।