बस्ती। पेंशनर्स के लिए जीवित प्रमाण पत्र अद्यतन कराने के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) क्षेत्रीय कार्यालय गोरखपुर ने कहा है कि पेंशनर 30 नवंबर तक अपना डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र (डीएलसी) बनवा लें। जिन पेंशनरों की उंगली के निशान अथवा आंख (आईरिस) स्कैन से डीएलसी नहीं बन पाता है, वे फेस ऑथेंटिकेशन टेक्नोलॉजी (एफएटी) से डीएलसी बनवा सकते हैं। एसबीआईसी, पीएनबी और ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधकों को हेल्प डेस्क स्थापित कर नया जीवन प्रमाण पत्र जारी कराने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद