बस्ती। चीनी मिल रुधौली के वरिष्ठ गन्ना अधिकारी बाल सिंधु गगन पांडेय ने बताया कि चीनी मिल गेट से लेकर गन्ना क्रय केंद्र एवं गांव-गांव वसंत कालीन गन्ना बोआई के लिए जागरूक किया जा रहा है। सोमवार को भी अभियान जारी रहा। उन्होंने बताया कि अधिक उत्पादन देने वाली गन्ना प्रजाति के प्रति किसानों को प्रेरित कर रहे हैं। ट्रेंच विधि से गन्ना की बोआई और सहफसल के लिए भी जागरूक कर रहे हैं।