बस्ती। परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने बृहस्पतिवार को शहर के मूड़घाट, बड़ेवन, फौव्वारा तिराहा और कंपनीबाग में अभियान चलाकर स्कूली वाहनों और डग्गामार वाहनों की जांच की। इस दौरान तीन वाहन को पकड़ा गया। चालान की कार्रवाई की गई। वहीं, स्कूली वाहनों का पोर्टल पर फीडिंग कराए जाने के लिए निर्देशित किया गया। एआरटीओ, आरआई आदि मौजूद रहे। संवाद