फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दिव्यांगों के चिह्नांकन के लिए लगेगा शिविर

Wed, 02 Jul 2025 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। दिव्यांग बच्चों के चिह्नांकन के लिए ब्लाॅकवार शिविर लगेंगे। इसकी देखरेख जनपद स्तरीय समन्वय समिति करेगी। सीडीओ सार्थक अग्रवाल ने बताया कि शिविरों का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग बच्चों का चिकित्सीय परीक्षण, दिव्यांगता प्रमाण पत्र और उनकी आवश्यकता के सहायक उपकरण उपलब्ध कराना है। सदर ब्लॉक में 4 जुलाई को, साऊंघाट में 8 को, बनकटी में 10 को, बहादुरपुर में 15 जुलाई को शिविर लगेगा। इसी तरह दुबौलिया में 17 को, हर्रैया में 19 को, विक्रमजोत में 22 को, परशुरामपुर में 24 को, गौर में 26 को, सल्टौआ गोपालपुर में 29 को शिविर लगेगा। रामनगर में 1 अगस्त को, रुधौली में 5 को, कप्तानगंज में 7 को तथा कुदरहा में 12 अगस्त को सुबह 10:30 से दोपहर 03 बजे तक शिविर लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें