बस्ती। जिले के पशु पालकों के लिए मोबाइल वेटनरी यूनिट शुरू की गई है। इस यूनिट की जरूरत पर पशु पालक टोल फ्री नंबर 1962 पर फोन करें तत्काल यह सेवा उनको मिलेगी। यह सेवा सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक संचालित होगी। रविवार को कलेक्ट्रेट से जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी व सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना से जनपद के सुदूर क्षेत्रों में भी पशु पालक को इमरजेंसी में तत्काल सहायता पा सकेंगेे। एंबुलेंस कंपनी के मंडल प्रबंधक विवके कुमार दूबे ने बताया कि जनपद में कुल 05 मोबाइल वेटनरी यूनिट प्राप्त हुई है, जिसका संचालन इमरजेंसी के रूप में सुबह 10 बजे से रात 08 बजे तक पशु पालकों को प्राप्त हो सकेगा। रात 08 बजे के बाद की गयी काल को दूसरे दिन सुविधा दी जाएगी। सीवीओ डॉ. अश्वनी कुमार तिवारी ने कहा की इमरजेंसी के समय पशु पालक टोल फ्री नंबर पर कॉल कर बीमार पशु का इलाज का लाभ पाएंगे।