फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: डीएम के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले कैली चिकित्सा अधीक्षक

Tue, 25 Apr 2023 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
ओपेक कैली चिकित्सालय की ओपीडी का निरीक्षण करतीं डीएम प्रियंका निरंजन।
विज्ञापन
बस्ती। डीएम प्रियंका निरंजन ने ओपेक कैली चिकित्सालय के ओपीडी, कोविड सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक अनुपस्थित मिले। निरीक्षण में उन्होंने पाया कि कोविड सेंटर के खिड़कियों में जाली नहीं लगी है। डीएम ने जाली लगवाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

ओपीडी के निरीक्षण में उन्होंने पाया कि मरीजों की लाइन अव्यवस्थित है, उनके बैठने की भी कोई व्यवस्था नहीं है। डीएम ने असंतोष व्यक्त करते हुए बैठने के लिए बेंच का इंतजाम कराने का निर्देश दिया। कहा कि ओपीडी में आए मरीजों को किसी भी प्रकार की समस्या न होने दी जाए। भोजन की गुणवत्ता ठीक नहीं पाई गई। उन्होंने ओपेक कैली अस्पताल में ह्रदय रोग से पीड़ित भर्ती विशाल के समुचित इलाज के बारे में चिकित्सकों से वार्ता की। डीएम ने खामियों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें