वाल्टरगंज। ब्लॉक रोड सल्टौआ पर बिजली बकाया बिल जमा करने के लिए मंगलवार को कैंप का आयोजन किया गया। दो लाख पच्चीस हजार रुपये जमा कराए गए। चार लोगों के भार तथा दो लोगों का विधा परिवर्तन के साथ ही 22 लोगों के केबल काटे गए। उपखंड अधिकारी सुनील यादव के नेतृत्व में लगे कैंप में जेई सूर्य नाथ यादव, नीरज पांडेय, अनिल, रवींद्र कुमार, राजेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे। संवाद