हीटर का तार जोड़ते समय लगा करंट,मौत
गौर (बस्ती)। पान की दुकान में हीटर का तार जोड़ते समय 28 वर्षीय दुकानदार को करंट लग गया। मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। घटना थाना क्षेत्र के गौर गांव की है। वहां के निवासी राजेश कुमार ने पान की दुकान खोल रखी है। शुक्रवार को सुबह दुकान पर पहुंचा तो हीटर जलाने की कोशिश करने लगा। तभी चानक बिजली आ जाने से वह चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। आसपास के लोगों ने फौरन विभाग को सूचना दी। प्रधान प्रतिनिधि सत्येंद्र सिंह ने बताया कि घर का यही एक कमाऊ पूत था। बेटे की मौत सुनकर पिता ओरीलाल बेसुध गिर पड़े।