फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आधार से यूपीआई एकाउंट बनाकर खाते से ढाई लाख उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। दुबौलिया पुलिस ने आधार से यूपीआई आईडी बनाकर खाते से पैसा ट्रांसफर करने के मामले में केस दर्ज किया है। इसी थाने के चिरिहवा निवासी प्रदीप कुमार सिंह ने तहरीर में बताया कि उनका खोया फोन किसी व्यक्ति के हाथ लग गया। इसके बाद उनके आधार कार्ड का दुरुपयोग कर उन्हीं के नाम से जालसाज ने यूपीआई आईडी क्रिएट कर ली। साइबर फ्रॉड करके उनके बैंक खाते से विभिन्न तारीखों में पैसा अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर लिया। थाना प्रभारी मोतीचंद ने बताया कि करीब 2 लाख 40 हजार रुपये का फ्राॅड बताया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दिलीप कुमार ग्राम इनौली थाना छावनी, मुजफ्फर हुसैन निवासी अमोढ़ा बाजार, दर्गेश कुमार गुप्ता, राजन निवासी रजवापुर, अलसादिर, युसुफ व अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें