फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: व्यवसाइयों ने अधीक्षण अभियंता को घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
छावनी। कस्बे में एनएचआई के अधीक्षण अभियंता का व्यवसाइयों ने घेराव किया। फोरलेन के सर्विस लेन पर ढाई फीट ऊंची नाली बना देने से हाईवे से राम जानकी मार्ग को जोड़ने वाला रास्ता बंद हो गया है। इससे पीएनबी बैंक व उसके बगल बने रास्ते से आने-जाने में परेशानी हो रही है। छावनी बाजार में फ्लाईओवर निर्माण का काम चल रहा है। सर्विस रोड के किनारे करीब 100 मीटर दूरी में कार्यदायी संस्था ने दो से 2.5 फीट ऊंची नाली बना दिया है। इस संपर्क मार्ग से जुड़े दुकानदारों का व्यवसाय चौपट हो गया है। बुधवार को फ्लाईओवर का निरीक्षण करने आए अधीक्षण अभियंता आरके वर्मा का कस्बा निवासी श्रीप्रकाश सिंह, रणजीत गुप्ता, अरुण सिंह बड़े, हरीश मौर्य, नन्हे कसौधन आदि ने घेराव किया। अधीक्षण अभियंता ने कार्यदायी संस्था के जिम्मेदार को नाली सही कराने का निर्देश दिया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें