फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: स्कूल में उगीं झाड़ियां...सांप-बिच्छू का खतरा

Fri, 23 Aug 2024 03:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कई जगह से टूटी मिली चहारदीवारी, शुद्ध पेयजल की भी किल्लत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नगर बाजार। ग्राम पंचायत करहली स्थित प्राथमिक विद्यालय में अव्यवस्थाओं का बोल-बाला है। विद्यालय परिसर में झाड़-झंखाड़ उग आए हैं। सांप-बिच्छू का खतरा बना रहता है। बच्चे डर की वजह से कक्षा से बाहर नहीं निकलते हैं।
बृहस्पतिवार को विद्यालय का जायजा लिया गया तो पूरे परिसर में घास उगी हुई दिखी। परिसर की चहारदीवारी कई जगहों से टूटी थी। इंडिया मार्क हैंडपंप की सिर्फ बोरिंग दिखी। नल गायब है। पूछने पर बताया गया कि चार वर्ष पहले ठेकेदार ने नल का उखाड़ा था, लेकिन काम पूरा नहीं किया। बच्चे व शिक्षक दूसरे हैंडपंप से पानी पीते हैं। प्रधानाध्यापक प्रियंका सिंह ने बताया कि विद्यालय का भवन जर्जर हो चुका है। बारिश के समय छत से पानी टपकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय में महज दो कमरे हैं। इनमें पंजीकृत 54 बच्चों को पढ़ाया जाता है। बताया कि सफाई न होने से बच्चे परिसर में खेल नहीं पाते हैं। अधिक बारिश होने पर परिसर में पानी भर जाता है। ग्राम विकास अधिकारी दयानंद वर्मा ने बताया कि सफाई कर्मी को भेज कर तत्काल विद्यालय परिसर की सफाई कराई जाएगी। अन्य खामियों को भी जल्द दुरुस्त करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें