बस्ती रोडवेज डिपो में बस पर सवार होते यात्री संवाद
बस्ती। संगम नगरीय प्रयागराज में शनिवार से शुरू हुए माघ मेला के लिए बस्ती डिपो से बसें अनवरत चल रही हैं। हालांकि, सवारी के अभाव में आरक्षित बसें खड़ी रह जा रही हैं। इससे डिपो प्रशासन भी परेशान है। एआरएम आयुष भटनागर ने बताया कि बस्ती डिपो से अभी 12 बसों को प्रयागराज मेला के लिए लगाया गया है। अभी सवारी का अभाव है। ऐसे में आरक्षित बसों को गोरखपुर रूट पर भेज रहे हैं। कई बसें खड़ी रह जा रही हैं। बताया कि श्रद्धालुओं और सवारी की संख्या बढ़ने पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। बताया कि शनिवार को चार बसें सुबह से शाम तक में भेजी गई हैं। अन्य आरक्षित बसें खड़ी होकर सवारी का इंतजार करती रहीं। यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए चालकों, परिचालकों को निर्देश दिए गए हैं। संवाद