फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: धू-धूकर जला ट्रांसफाॅर्मर, ढाई घंटे गुल रही बिजली

Tue, 19 Mar 2024 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
कटेश्वर पार्क के पास स्थापित 400 केवीए ट्रांसफार्मर जला। संवाद
विज्ञापन
कटेश्वर पार्क स्थित 400 केवीए ट्रांसफाॅर्मर में लगी आग
विज्ञापन

सुबह चार बजे मोबाइल ट्रांसफाॅर्मर लगाकर बहाल की गई आपूर्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शहर के कटेश्वर पार्क स्थित 400 केवीए ट्रांसफाॅर्मर रविवार रात करीब 1:30 बजे धू-धूकर जल गया। आग की वजह स्पार्किंग व कूड़ा बताया जा रहा है। दमकल की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। सुबह चार बजे मोबाइल ट्रांसफाॅर्मर लगाकर कटेश्वर पार्क क्षेत्र की आपूर्ति सामान्य की गई। इस दौरान करीब ढाई घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।
गिदही स्थित 33/11 केवी उपकेंद्र से कटेश्वर पार्क, नगर पालिका व रोडवेज तिराहे तक बिजली आपूर्ति दी जाती है। कटेश्वर पार्क के पास स्थापित 400 केवीए ट्रांसफाॅर्मर से करीब 200 व्यावसायिक व घरेलू उपभोक्ता जुड़े हैं। रविवार रात करीब 1:30 बजे ट्रांसफाॅर्मर से स्पार्किंग हुई। इससे उठी चिंगारी पास में ही पड़े कूड़े पर जा गिरी और आग लग गई। गश्त कर रहे पुलिस कर्मियों ने इसकी सूचना उपकेंद्र, उपखंड अधिकारी व अवर अभियंता को देते हुए अग्निशमन विभाग को भी सूचित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 20 मिनट बाद पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। तब तक ट्रांसफाॅर्मर जलकर खराब हो चुका था। पुरानी बस्ती उपखंड अधिकारी राम इकबाल प्रसाद ने बताया कि ट्रांसफाॅर्मर की जांच की गई है। इसमें तेल का रिसाव या अन्य किसी प्रकार की खामी नहीं मिली। ट्रांसफाॅर्मर के पास रखे कूड़े के चलते आग लगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें