बस्ती। एसपी डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर मोडिफाइड दो पहिया वाहनों के खिलाफ शुक्रवार को अभियान चलाया गया। रुधौली पुलिस मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर बुलेट से घूम रहे एक युवक को पकड़ लिया। पटाखे जैसे आवाज निकालने वाले संबंधित बुलेट वाहन को थाने लाकर सीज कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक रुधौली संजय कुमार दुबे ने पुलिस टीम के साथ चेकिंग के दौरान यह कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार वाहन चालक शहजाद 19 वर्ष निवासी गदापुर थाना सोनहा बुलेट वाहन संख्या यूपी 51 एवाई में मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर पटाखे जैसे आवाज निकालकर दहशत पैदा कर रहा था। मौके पर उसने गाड़ी का पेपर और ड्राइविंग लाइसेंस नहीं दिखा सका। वाहन को अंतर्गत धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया है।