बभनान। रेलवे स्टेशन के पूर्वी गेट संख्या 221 सी पर आम्रपाली एक्सप्रेस की चपेट में एक सांड़ आ गया। इससे ग्वालियर मेल आउटर पर 19 मिनट खड़ी रही।
मंगलवार को बभनान रेलवे स्टेशन के पूर्वी रेलवे गेट संख्या 221 सी के पास से सुबह 6:31 बजे डाउन ट्रैक से गुजर रही आम्रपाली एक्सप्रेस की चपेट में सांड़ आ गया। इंजन के ठोकर से सांड़ अप ट्रैक पर जा गिरा और अप ट्रैक बाधित हो गई। ऐसे में अप लाइन पर आ रही ग्वालियर मेल को आउटर सिग्नल पर रोकना पड़ा।
की-मैन सचिन कुमार ने इसकी सूचना पीडब्लूआई बभनान प्रदीप मिश्रा को दी। गैंगमैनों की टीम को भेजकर अप लाइन से सांड़ के शव को हटवाया गया। करीब 19 मिनट बाद 6:50 बजे ग्वालियर मेल को गंतव्य के लिए रवारा हुई।
पीडब्लूआई प्रदीप मिश्रा ने बताया कि डाउन लाइन पर आम्रपाली एक्सप्रेस से दुर्घटना होने से सांड़ का शव अप लाइन पर आ गया था। इससे अप ट्रैक बाधित हो गई थी। गैंगमैनों की टीम भेजकर ट्रैक साफ कराया गया और ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया। संवाद