फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मालगाड़ी के सामने आया सांड़

विज्ञापन
बभनान में रेलवे ट्रक पर खड़ा सांड़।
विज्ञापन
बभनान। गोरखपुर-गोंडा रेल खंड के बभनान रेलवे स्टेशन के पूर्वी समपार संख्या 222 ए व 221 सी के बीच शनिवार की दोपहर करीब 12:20 बजे उस समय मालगाड़ी की लोको पायलट को इमरजेंसी ब्रेक लगा कर ट्रेन रोकनी पड़ी जब ट्रैक पर सांड़ खड़ा हो गया। इस दौरान रेलवे क्रॉसिंग कुछ देर के लिए जाम की स्थिति रही। इस दौरान मालगाड़ी डाउन ट्रैक पर करीब आठ मिनट तक खड़ी रही। जानकारी के अनुसार, गोंडा की तरफ से डाउन मालगाड़ी ग्रीन सिग्नल पर आ रही थी। इसी बीच बाजार के दोनों क्रॉसिंग के बीच डाउन ट्रैक पर सांड़ खड़ा हो गया। दूर से ही महिला लोको पायलट ने हार्न बजाना शुरू किया, मगर वह ट्रैक पर ही खड़ा रहा। लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाते हुए मालगाड़ी को रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें