दुबौलिया। थाना क्षेत्र के चमका गांव में शुक्रवार को एक भैंस ने विचित्र आकृति वाले पड़वे को जन्म दिया। गांव निवासी रामशंकर की भैंस ने दोपहर करीब 12 बजे दो मुंह और दो पूंछ वाले मृत पड़वे को जन्म दिया। पड़वे को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों का कहना था कि उन्होंने ऐसा दुर्लभ दृश्य पहले कभी नहीं देखा था। पशु चिकित्सकों के अनुसार, यह जन्मजात विकृति (कंजेनिटल डिफॉर्मिटी) का मामला है, जो कभी-कभी भ्रूण के विकास के दौरान असामान्यता के कारण होता है। संवाद