दुबौलिया। थाना क्षेत्र के सेमरा मुस्तहकम गांव में शुक्रवार की शाम को बिजली गिरने से पशु पालक रामू गौंड की भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि तेज बरसात और गरज-चमक के बीच भैंस खेत में चारा चरने गई थी। तभी बिजली गिरी और भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। संवाद