फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आधुनिक युग में भी प्रासंगिक हैं बुद्ध की शिक्षाएं

Sat, 06 May 2023 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
बहादुरपुर क्षेत्र के कोईलपुरा में भगवान बुद्ध की जयंती मनाई गई।
विज्ञापन
नगर बाजार। क्षेत्र के कोईलपुरा स्थित पंचशील बुद्ध पार्क में बुद्ध पूर्णिमा पर्व धूमधाम से मनाया गया। बौद्ध भिक्षु संघसागर ने कहा कि गौतम बुद्ध ने जन कल्याण के लिए घर तक छोड़ दिया। उनकी दी हुई शिक्षाएं आधुनिक युग में भी प्रासंगिक हैं।
विज्ञापन

बुद्ध ही एक मात्र ऐसे युगदृष्टा हुए जो जीवन की समृद्धि के लिए दिशा दिखाते हैं। लोग उनकी शिक्षाओं का अनुसरण करते हैं। पार्क संस्थापक काली प्रसाद ने कहा कि बुद्ध पूर्णिमा को त्रिविध पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। इसका मतलब इस दिन बुद्ध के जीवन की तीन महत्वपूर्ण घटनाएं घटी थी। पहला बुद्ध का जन्म, दूसरा ज्ञान की प्राप्ति, तीसरा महापरिनिर्वाण। उनके उपदेशों में समता, स्वतंत्रता, बंधुत्व के अलावा क्षमाशील और प्रज्ञा का विशेष स्थान है। उनके मैत्रीभाव की दुनिया कायल है। मौके पर श्रीराम, मस्तराम, राज बहादुर बौद्ध, सुभाष, रूदल, जालंधर, राम अवतार, संतराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें