बस्ती। बीएसपी के जिलाध्यक्ष अनिल गौतम ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि बसपा किसी फ्रंट के साथ नहीं है। न तो बीजेपी के एनडीए गठबंधन के साथ है और न ही कांग्रेस के इंडिया समूह के साथ है। इससे कार्यकर्ता और पदाधिकारी सतर्क रहें। बताया कि बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक्स हैंडल पर कहा है कि पार्टी की छवि खराब करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ते हैं। इसको लेकर लोगों को इनसे सतर्क रहना होगा। संवाद