फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बीएसए ने किया निरीक्षण, अनुपस्थित शिक्षकों व शिक्षामित्रों का वेतन रोका

Sun, 16 Apr 2023 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
बीएसए डा.इंद्रजीत प्रजापति ने प्राथमिक विद्यालय चंदोखा का किया निरीक्षण।
विज्ञापन
बस्ती। बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ इंद्रजीत प्रजापति ने शनिवार को कई विद्यालयों का निरीक्षण किया। अनुपस्थित शिक्षा कर्मियों का वेतन व मानदेय रोकने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सबसे पहले बीएसए सदर ब्लॉक के चाईबारी प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। सुबह साढे आठ बजे तक प्रभारी प्रधानाध्यापिका शालिनी त्रिपाठी, अर्चना सिंह व शिक्षामित्र आराधना देवी अनुपस्थित रहीं। उन्होंने सबका एक दिन का वेतन व मानदेय बाधित कर दिया। उसके बाद इसी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय चंदोखा, का निरीक्षण किया। जहां विद्यालय में रसोइया व कुल 18 बच्चे ही उपस्थित पाए गए। गैर हाजिर सुषमा पांडेय व सहायक अध्यापिका संजू मौर्या के एक दिन का वेतन बाधित कर दिया। इसके अलावा बड़ा बढैयाविद्यालय में सहायक अध्यापिका सरिता 12 अप्रैल से लगातार गैरहाजिर पाई गई। वहीं सहायक अध्यापिका आराधना चौधरी व शिक्षामित्र सुरवाला देवी भी गैरहाजिर पाई गईं। इसके लिए प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा गया और कर्मियों का वेतन बाधित कर दिया। उच्च प्राथमिक विद्यालय भरौली बाबू में उपस्थित प्रधानाध्यापक व अन्य शिक्षक सही जानकारी नहीं दे पाये, उनको कठोर चेतावनी दी गई।
-
प्रेरणा पोर्टल पर भी गैरहाजिर
बीएसए ने प्रेरणा पोर्टल के निरीक्षण के दौरान शिक्षक नंद लाल, रमाशंकर सिंह, शिक्षामित्र गीता रानी, रामतौल, सहायक अध्यापक आराधना चौधरी, सरिता शुक्ला, शिक्षामित्र सुरबाला देवी, उदय राज व सरोज पांडेय को गैरहाजिर पाए जाने पर उस दिन का वेतन व मानदेय बाधित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें