फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कमरे में सो रहे युवक की हत्या, बिस्तर पर खून से लथपथ मिला शव

Mon, 25 Sep 2023 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
दीपक कुमार का फाइल फोटो
विज्ञापन
- डुमरियागंज रोड पर सोनहा थानाक्षेत्र के कन्थुई गांव की घटना
विज्ञापन


- मृतक के पिता ने अपने भाई और भयहू को बताया हत्या का जिम्मेदार,चार नामजद



संवाद न्यूज एजेंसी

सल्टौआ/ वाल्टरगंज (बस्ती)। सोनहा थानाक्षेत्र के कन्थुई गांव के 26 वर्षीय युवक की सिर पर भारी चीज से प्रहार करके हत्या कर दी गई। रविवार तड़के करीब साढ़े चार बजे बरामदे में किनारे बने कमरे में बिस्तर पर लहूलुहान पाया गया। दीवार पर खून के गहरे छीटे पाए गए। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे सीएचसी सल्टौआ ले गई, जहां डाक्टर ने मौत की पुष्टि कर दी। फोरेंसिक टीम और डाग स्क्वायड ने मौके पर जांच पड़ताल की। मृतक के पिता ने अलग हो चुके अपने सगे भाई, भयहू और दो अन्य लोगों के खिलाफ पुरानी रंजिश में हत्या करने की तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या और धमकी का केस दर्ज कर लिया है। संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम में कुल्हाड़ी जैसी किसी चीज से सिर में तीन वार किए गए हैं। जिनमें दो धारदार हथियार के घाव और एक चपटे हिस्से से किए गए चोट के निशान मिले हैं।


कन्थुई निवासी राम शंकर चौरसिया डुमरियागंज रोड के किनारे मकान बनवाकर परिवार सहित रहते हैं। जिसके आधे हिस्से में उनके भाई उमाशंकर उर्फ बबलू का परिवार रहता है। राेज की तरह शनिवार रात को उनका बड़ा बेटा दीपक चौरसिया उर्फ रामजी बरामदे के एक किनारे स्थित अपने कमरे में सोया था। वह रोज चार बजे गांव के लड़कों के साथ दौड़ लगाने के लिए निकल जाता था। राम शंकर के मुताबिक रविवार को जब वह नहीं गया तो साथ जाने वाले लड़के फोन करने लगे। फोन भी नहीं रिसीव हुआ तो करीब सवा चार बजे गांव के अंदर रहने वाला उनका चचेरा भाई श्याम सुंदर बिस्तर के पास जगाने पहुंचा। उसने दीपक को बिस्तर पर लहूलुहान पड़ा देखा। इसके बाद उसने परिवार के अन्य लोगों को जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दीपक को सीएचसी ले गई,जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी, सीओ प्रीति खरवार ने भी मौके का निरीक्षण कर परिवार के लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में राम शंकर चौरसिया ने अपने भाई उमाशंकर , भाई की पत्नी लालमती के अलावा उमाशंकर की पान की दुकान पर काम करने वाले राम कृपाल चौधरी निवासी देईपार थाना वाल्टरगंज और उसी के टाटा मैजिक के ड्राइवर हजरत अली निवासी पचमोहनी के खिलाफ तहरीर दी। जिसमें लिखा कि पुरानी रंजिश के कारण उसके भाई और भयहू ने अपने लोगों के साथ मिलकर उनके बेटे की हत्या कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें