फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: एक किलो गांजा के साथ सगे भाई गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। कोतवाली पुलिस ने शनिवार की रात एक किलो गांजा के साथ दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि शनिवार को 11:55 बजे अमहट पुल के पास विशाल उर्फ शिवम (22) उसके भाई विनायक उर्फ प्रिंस (19) निवासी रौतापार स्थायी पता ग्राम चिताही थाना त्रिलोकपुर जनपद सिद्धार्थनगर संदिग्ध हालत में घूम रहे थे। पुलिस ने दोनों पकड़कर तलाशी ली तो पास से एक किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि विनायक का आपराधिक इतिहास लंबा है। उसके खिलाफ कोतवाली बस्ती में विभिन्न मामलों में 12 मामले दर्ज हैं। कोतवाल मोतीचंद ने बताया कि दोनों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें