एक दुकान पर हक को लेकर दो भाईयों के बीच शुरू हुआ झगड़ा उस समय काफी बढ़ गया,जब एक ने दूसरे पर मिट्टी तेल उड़ेलकर आग लगा दी। शोर मचाने पर कुछ लोग पहुंचे और किसी तरह बुझाया। पुलिस ने घायल एकलाख को जिला अस्पातल में भर्ती कराया, जहां से उसे गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। महबूब आलम की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मोहम्मद सफी, मकसूद, शमशाद, इरशाद समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। गांधीनगर चौकी इंचार्ज पंकज कुमार पाण्डेय ने बताया कि शहर के हनुमानगढ़ी मंदिर के पास रहने वाले इस परिवार में भाईयों के बीच एक दुकान को लेकर विवाद चल रहा है। आठ अगस्त की देर रात इसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। महमूद आलम का आरोप है कि उसके भाई मोहम्मद सफी, मकसूद समेत पांच लोगों ने मिलकर दूसरे भाई एकलाख (45) पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी, जिससे उसके शरीर के कुछ हिस्से झुलस गए।