भानपुर। सोनहा थाना क्षेत्र के भगवानपुर पड़ाव पर मंगलवार की दोपहर में तेज रफ्तार दो बाइकों की भिडंत हो गई। जिसमे जीजा और साला घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिद्धार्थनगर जनपद के बबुरहना घोसियानी बाजार निवासी पिल्लू 15 वर्ष व अमित कुमार 30 वर्ष निवासी सिसवा बरुवार थाना सोनहा बाइक से भगवानपुर जा रहे थे। अमित ने बताया कि पिल्लू उसका साला है वह सिसवाबरुवार घूमने आया था। जिसे वह बाइक पर पीछे बैठाकर कुछ काम से भगवानपुर ले जा रहा था कि सामने से आ रहे तेज रफ्तार बाइक चालक ने ठोकर मार दी। जिससे दोनों सडक पर गिर कर चोटिल हो गए और इसी बीच दूसरा बाइक चालक मौके से भाग निकला। लोगों ने दोनों को आनन-फानन सीएचसी पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद पिल्लू की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जबकि अमित को उपचार के बाद घर भेज दिया।