कप्तानगंज। क्षेत्र के बेलसड़ गांव में रास्ते पर डंपर खड़ा करने से मना करने पर विवाद हो गया। आरोप है कि तीन लोगों ने युवक के साथ मारपीट की। बाद में घर में घुसकर युवक और उसकी बहन की भी पिटाई की। पुलिस ने तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। बेलसड़ के अर्जुन गिरि के अनुसार, 2 अक्तूबर को स्कूल से लौटते समय रास्ते में डंपर खड़ा करने से मना करने पर महेश, रमेश गिरि और शिवम गिरि ने गाली देते हुए उनकी पिटाई की। शोर सुनकर लोगों के पहुंचने पर आरोपी धमकी देते चले गए। 4 अक्तूबर को रेहरवा चौराहे पर भी उन्हें मारने के लिए दौड़ाया गया। किसी तरह घर पहुंचा तो आरोपियों ने घर में घुसकर अर्जुन और उनकी बहन राधा देवी की पिटाई कर दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद