फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जीवन में उतारें स्काउट गाइड का प्रशिक्षण

Wed, 20 Sep 2023 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हर्रैया। स्काउट गाइड का प्रशिक्षण प्राप्त करते समय कैडेट्स को पूरी तन्मयता के साथ काम करना चाहिए। प्रशिक्षण में मिलींं जानकारियां जीवन में उतारना चाहिए। संकट में यह प्रशिक्षण सहयोग करेगा। यह कहना है बीआर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य श्रीकांत मिश्र का है।
विज्ञापन

वह मंगलवार को स्कूल में आयोजित स्काउट गाइड प्रशिक्षण के दूसरे दिन मंगलवार को कार्यक्रम का शुभारंभ कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण से टीम भावना विकसित होती है। मुख्य प्रशिक्षक अमित कुमार शुक्ला ने बच्चों को प्रशिक्षित करते हुए कहा कि स्काउट और गाइड का प्रशिक्षण किसी भी परिस्थिति में जीवन जीने की कला के विकसित होने का माध्यम है। बिना बर्तन के भोजन तैयार करने की विधि सहित आपात स्थिति में निपटने के गुर सिखाए गए। विशाल, देवनाथ, प्रियांशु, आस्था, मीनाक्षी, काजल आदि का प्रयास सराहनीय रहा। इस मौके पर फागु लाल गुप्ता, सुशील कुमार मौर्य, सुनील श्रीवास्तव, अशोक कुमार सिंह, जग प्रसाद मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें