अब भी सक्रिय है पश्चिमी विक्षोभ
आज को दोपहर बाद निकलेगी धूप
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शीतलहर का प्रकोप थम नहीं रहा है। सोमवार की सुबह घने कोहरे से हुई। हालांकि 11 बजे तक धूप निकल आई। करीब महीने भर बाद हुई चटख धूप के चलते दिन में ठंड से राहत रही। शाम को भी अन्य दिनों की तुलना में गलन कम रही।
दिसंबर के आखिरी हफ्ते से जारी ठंड से सोमवार को काफी राहत रही। दिनभर चटख धूप के कारण महीनेभर बाद अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जबकि न्यूनतम तापमान आठ डिग्री पहुंच गया है। हालांकि जिले में पश्चिमी विक्षोभ का असर अभी भी बना हुआ है। जिससे अभी शीतलहर से राहत के आसार नहीं दिख रहे हैं। मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि न्यूनतम व अधिकतम तापमान सामान्य से कम बना हुआ है। जिससे शीतलहर से राहत के आसार नहीं दिख रहे हैं। मंगलवार दोपहर बाद धूप निकलने भे आसार दिख रहे हैं। सुबह शाम गलन व ठंड बनी रहेगी।