फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: वीडियो बनाने का विरोध करने पर घर पर फेंका ईंट-पत्थर

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। नगर थाना क्षेत्र के एक विद्यालय में गणतंत्र दिवस पर वीडियो बनाने का विरोध करने पर आरोपियों ने उसी रात में किशोरी के घर में ईंट-पत्थर फेंके। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने दो युवकों पर बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज की है। भोइसनपुर निवासी जानकी देवी ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि गणतंत्र दिवस पर उनकी बेटी विद्यालय में डांस प्रोग्राम में भाग ले रही थी। गांव के ही सुशील सिंह व अतुल सिंह बेटी का वीडियो बना रहे थे। वीडियो बनाने से मना करने पर आरोपियों ने गाली दी। इसके बाद वहां से भाग गए। रात में उसके घर पर ईंट-पत्थर फेंके। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें