फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से हड़ताल पर रहेंगे ईंट निर्माता

विज्ञापन
ईंट निर्माता समिति की बैठक को संबोधित करते जिलाध्यक्ष विश्वनाथ जायसवाल। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
आज से हड़ताल पर रहेंगे ईंट निर्माता
विज्ञापन

जीएसटी व बढ़ती लागत ईंट निर्माण में बनी बाधा
बस्ती। ईंट निर्माता समिति ने रविवार को एक होटल में बैठक कर सोमवार से हड़ताल करने का निर्णय लिया और संघर्ष की रणनीति तैयार की।
जिलाध्यक्ष विश्वनाथ जायसवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में कोयले की बढ़ती कीमतों, भट्ठा उद्योग पर भारी-भरकम जीएसटी व बढ़ती लागत आदि समस्याओं पर गहनता से विचार किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर 12 से 17 सितंबर तक ईंट की आपूर्ति ठप रखी जाएगी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि विभिन्न मांगों को लेकर केंद्रीय व राज्य इकाई की ओर से मई माह से ही चरणबद्ध आंदोलन जारी है। भट्ठा मालिक लगातार संकटों का सामना कर रहे है। मांग की कि केंद्र सरकार ईंट-भट्ठा उद्योग से जीएसटी वापस ले या फिर पहले की तरह दरें रखी जाएं।
विज्ञापन

समिति के महामंत्री राजकुमार फागवानी ने कहा कि ईंट भट्ठा उद्योग विकास कार्यों की पहली कड़ी है। अच्छा हो कि सरकार हमें बेहतर सुविधा व सहज ऋण उपलब्ध कराए और इस आवश्यक उद्योग को जीएसटी के दायरे से मुक्त किया जाए। यदि भट्ठे बंद हुए तो बेरोजगारी बढ़ेगी। इस मौके पर भट्ठा मालिक रमाकांत यादव सोनू, लाल बहादुर चौधरी, राजाराम तिवारी, अमित चौधरी, राजेंद्र चौधरी, कैश मोहम्मद व श्रीचंद्र वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें