वाल्टरगज बभनान मार्ग पर कुवानो नदी पर बने पुल पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर रेलिंग तोड कर नदी कीं ओर ल
टिनिच। वाल्टरगंज-बभनान मार्ग पर कुआनो नदी पर बने पुल पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर रेलिंग तोड़ कर नदी की तरफ लटक गया।
बृहस्पतिवार को दोपहर बाद वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी राज नारायन शुक्ल का लड़का प्रदीप टिनिच से ट्रैक्टर-ट्राली पर बालू लाद कर घर जा रहा था। दोपहर लगभग एक बजे पुल के ऊपर से गुजरते समय सामने से एक ऑटो आ गया। जिसे बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग पर चढ़ गया। जिससे रेलिंग टूट गयी और ट्रैक्टर नदी की तरफ लटक गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रैक्टर तेज रफ्तार से जा रहा था। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी दुर्गा प्रसाद पांडेय ने बताया कि बड़ी घटना होने से बच गई।