फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सदन में महादेवा के विधायक उठाएंगे विशेषाधिकार हनन का मामला

Sun, 12 Nov 2023 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड व निर्माण खंड के एक्सईएन पर विधायक का आरोप
विज्ञापन

निर्माण कार्य के उद्घाटन शिलापट्ट से अभियंताओं ने गायब कर दिया नाम

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। लोक निर्माण विभाग में 40 करोड़ रुपये के घोटाले का मामला अभी चल ही रहा है कि इसी बीच 28 अक्तूबर 2023 को सूबे के लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने जिला मुख्यालय पर 150 करोड़ रुपये के 22 सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन किया। परियोजनाओं का निर्माण शुरू होने से पहले ही इस पर विवाद शुरू हो गया है। इस विवाद की जड़ कोई और नहीं, बल्कि पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड व निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता हैं। इन दोनों अपर महादेवा के विधायक दूधराम ने आरोप लगाया है कि उनके इशारे पर विधायक का नाम शिलापट्ट से गायब कर दिया गया। यह उनके विशेषाधिकारी हनन की श्रेणी में आता है। विधायक ने इस मामले की लिखित शिकायत डीएम से की है, मगर अब इस मामले को सदन की बैठक में भी उठाएंगे।
पीडब्ल्यूडी की ओर से जिला मुख्यालय के अमहट घाट पर 22 परियोजना का उद्धाटन कराया गया। उद्घाटन को लेकर तमाम सवाल उठे थे, मगर समय के साथ मामला ठंडा पड़ गया। शिलापट्ट खुले तो महादेवा के विधायक दूधराम का नाम गायब था। जबकि 22 में से करीब आधा दर्जन से अधिक परियोजनाएं उनके ही क्षेत्र की थीं। विधायक ने लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं की यह लापरवाही भांप ली। अब इसे लेकर वह आरपार की लड़ाई की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक दूधराम ने कहा कि उन्हें दोनों अधिशासी अभियंताओं ने नजरंदाज किया है। जबकि उनका विशेषाधिकार है कि उनके क्षेत्र में जो भी परियोजनाएं संचालित हों, उनके संज्ञान में लाया जाए। यदि कोई शिलापट्ट आदि लगे तो उस पर भी उनका नाम हो, मगर 22 बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन इन अधिकारियों ने कराया, जिसमें उनका नाम नहीं है। इसके खिलाफ व डीएम से शिकायत दर्ज करा चुका हैं। अब 28 नवंबर से प्रस्तावित सदन की बैठक में इसे पुरजोर ढंग से उठाया जाएगा। यह विधानसभा सदस्य के विशेषाधिकार हनन का मामला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें