फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: त्योहारों के दौरान यातायात प्रबंधन पर मंथन

Sat, 21 Sep 2024 03:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
सीओ यातायात ने यातायात प्रभारियों के साथ की रायशुमारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। पुलिस लाइंस सभागार में शुक्रवार को यातायात पुलिस के समस्त अधिकारी, कर्मचारियों के साथ आगामी त्योहार व ट्रैफिक नियंत्रण के संबंध में गोष्ठी का आयोजन किया गया। क्षेत्राधिकारी यातायात सत्येंद्र भूषण तिवारी ने त्योहारों के दौरान यातायात प्रबंधन के संबंध में फीडबैक लिया और आवश्यक निर्देश दिए।
प्रभारी यातायात अवधेश तिवारी एवं जिले के समस्त टीएसआई, मुख्य आरक्षी, आरक्षी व अन्य कर्मचारियों से संवाद स्थापित कर उनसे जानकारी ली गई। क्षेत्राधिकारी ने अतिक्रमण हटाने, चौराहे पर टैक्सी स्टैंड को व्यवस्थित करने, अवैध टैक्सी स्टैंड, ड्रिंक एंड ड्राइव, बिना हेलमेट, तीन सवारी, बाइक स्टंट को रोकने व नियमानुसार कार्रवाई करने के लिए बताया। रूट व्यवस्था की दृष्टि से वीआईपी भ्रमण, दुर्गा प्रतिमा विसर्जन मार्ग, रोड साइड लगे अवैध खंभे को हटवाने, पटरी खाली कराने के निर्देश दिए ।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी ने नवरात्रि, दुर्गापूजा, दशहरा, दीपावली जैसे प्रमुख त्योहारों को देखते हुए शहर के प्रमुख चौराहों बडेबन, अस्पताल, रोडवेज, कंपनी बाग एवं शहर के अन्य क्षेत्रों में जाम एवं भीड़ से होने वाली यातायात संबंधित समस्याओं से निपटने की कार्ययोजना बनाकर प्रशासनिक स्तर से प्राप्त सभी निर्देशों को लागू करने की जानकारी दी गई। इस अवसर पर उन्हें काम के दौरान तनाव प्रबंधन एवं समय प्रबंधन के बारे मेंं भी बताया गया। बुजुर्ग, महिला, बच्चे, घायल व असहाय व्यक्तियों की मदद करने व आम जनता से अच्छा व्यवहार करने के लिए सभी को जागरूक किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें