झूला झूलते रस्सी से गला कसा, बालक की मौत
बभनान (बस्ती)। गौर थाना क्षेत्र की नगर पंचायत बभनान के सुभाष नगर वार्ड में झूला झूलते समय 10 वर्षीय बालक का गला रस्सी से कस गया। इससे वह बेहोश हो गया।
परिजनों ने उसे गौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां पहुंचते ही डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। रविवार को शाम चार बजे के आसपास सुभाष नगर वार्ड निवासी दुर्गा प्रसाद जायसवाल का 10 वर्षीय बेटा रजनीश जायसवाल दरवाजे पर झूला झूल रहा था।
वह अपने परिवार का इकलौता बेटा था। एक बहन है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौर के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी अमरजीत बरई ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से ही पहले बालक की मौत हो चुकी थी।