बनकटी। क्षेत्र के गुलरिहा सीरमा में जल निगम की ओर से बनाई जा रही पानी टंकी की चहारदीवारी मंगलवार को गिर गई। गांव केराम केश चौधरी ने बताया कि चहारदीवारी निर्माण में पिलर नहीं लगाया जा रहा है। इससे दीवार भरभरा कर गिर गई। बीडीओ भवानी प्रसाद शुक्ल ने बताया कि मामला संज्ञान में है। कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा गया है। संवाद