छावनी। श्रद्धालुओं को लेकर जा रही बोलेरो कंबाइन से टकरा गई। हादसा फोरलेन पर रेडवल गांव के सामने हुआ। बोलेरो सवार दंपती सहित चार लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी विक्रमजोत भेजवाया।
जानकारी के अनुसार, हादसे में राजेश गौड़ (44) पुत्र सूर्यदेव, उनकी पत्नी शीला देवी (34) निवासी भुजौली बाजार, थाना खड्डा जिला कुशीनगर, श्याम दुलारी (50) पत्नी छोटेलाल, गुड़िया (12) पुत्री राजेश गौड़ निवासी बड़हरा महंत थाना कोठीभार, जिला महाराजगंज घायल हो गए। बोलेरो में आठ श्रद्धालु सवार होकर अयोध्या दर्शन के लिए गए थे। घर लौटते समय छावनी क्षेत्र के रेडवल के पास अचानक आए कंबाइन मशीन से बोलेरो टकरा गई। संवाद