फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बोलेरो ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, चार घायल

Sun, 21 Apr 2024 04:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटी। लालगंज थाना क्षेत्र के बस्ती-महुली मार्ग के प्राथमिक विद्यालय देईसाड के पास शुक्रवार की रात करीब 11 बजे अनियंत्रित बोलेरो ने दो बाइक पर सवार चार युवकों को टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद बोलेरो विद्युत खंभे से टकरा गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार चारों युवक घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मुंडेरवा क्षेत्र के बरहुआ निवासी कन्हैया लाल संतकबीरनगर नग जिले से किसी गांव से बरात से घर लौट रहे थे। संतकबीरनगर के गौसपुर निवासी शिवकुमार व अभिषेक भी एक बाइक पर सवार होकर घर जा रहे थे। अभी वह देईसाड़ के पास पहुंचे थे कि विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो के अनियंत्रित होने से दोनों बाइकों को टक्कर मार दिया। दुर्घटना के बाद बोलेरो चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें