फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: फ्लैक्स बोर्ड के खंभे से लटका मिला पंचर मिस्त्री का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
वाल्टरगंज। थाना क्षेत्र के भीटिया चौराहे पर पंचर की दुकान करने वाला मिस्त्री की संदिग्ध परिस्थितियों में बुधवार रात मौत हो गई। उसका शव दुकान के बाहर लगे फ्लैक्स बोर्ड के खंभे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार वालों का कहना है कि वह बीमारी के चलते काफी परेशान थे।
विज्ञापन

पुरानी बस्ती थसानाक्षेत्र के लखनौरा निवासी राजू (50) वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के भिटिया चौराहे के पास करीब 23 वर्ष से पंचर की दुकान करते थे। बुधवार की देर रात एक कपड़े के सहारे फ्लेक्स बोर्ड के खंभे से लटका उनका शव मिला। घटना देख चौराहे पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे उप निरीक्षक सुभाष मौर्य ने शव को कब्जे में ले लिया। घटना की जानकारी होने पर फॉरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए। इसके बाद शव को उतरवाया गया। इस बीच पुलिस ने परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी। पुलिस की पूछताछ में परिजनों ने बताया कि मृतक राजू काफी दिनों से बीमार चल रहे थे, जिससे वह काफी परेशान थे।
उसकी पत्नी तथा बेटा शिवा सहित परिवार के सभी लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष रामदेव ने बताया कि प्रथम प्रथम दृष्टया घटना आत्महत्या की लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें