रूधौली। क्षेत्र के छपिया स्थित समय माता मंदिर के समीप आमी नदी में मंगलवार को एक वृद्ध का शव उतराया मिला है। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव बाहर निकलवाया है। पुलिस के अनुसार शव कई दिन पुराना लग रहा है। मौके पर पहुंचे कर्मा कला निवासी राजेंद्र प्रसाद चौधरी ने मृतक की पहचान अपने पिता राम सिरपत चौधरी (65) के रूप में की है। उन्होंने बताया कि उनके पिता मानसिक रूप से अस्वस्थ थे और 23 अगस्त की शाम करीब चार-पांच बजे बिना बताए घर से कहीं चले गए थे। इस संबंध में परिजन ने 26 अगस्त को थाना रुधौली में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। संवाद